Ad 2
Ad 3

राहुल गांधी ने मानी हार, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में नई सरकार को दी बधाई

Kushal Mishra | Dec 18, 2017, 17:30 IST
Migrated Image
नई दिल्ली। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में आ रहे विधानसभा नतीजों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने दोनों राज्यों में अपनी हार स्वीकार की है।

ट्वीट कर मानी हार



December 18, 2017

विधानसभा परिणामों पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ऑफिशियल टिवटर हैंडल में ट्वीट कर कांग्रेस पार्टी ने अपनी हार स्वीकारी। ट्वीट में कहा गया, कांग्रेस पार्टी लोगों के फैसले को स्वीकार करती है और दोनों राज्यों में नई सरकारों को बधाई देती है। मैं गुजरात और हिमाचल प्रदेश के उन सभी लोगों का धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया।

कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत शालीनता और साहस



December 18, 2017

वहीं एक दूसरे ट्वीट में कहा, मेरे कांग्रेस भाई और बहनों, आपने मुझे गौरवांवित किया है। आप उन लोगों की तुलना में अलग हैं, जो आपसे लड़ते हैं क्योंकि आपने सम्मान करते हुए क्रोध का सामना किया। आपने सभी को दिखाया है कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसकी शालीनता और साहस है।

संतुष्ट हूं, निराश नहीं

दूसरी ओर शीतकालीन सत्र में हिस्सा लेने जा रहे राहुल गांधी ने भाजपा को मिली जीत पर कहा कि दोनों राज्यों में आए परिणामों से मैं संतुष्ट हूं, लेकिन निराश नहीं हूं।



    About site

    About site

    Follow us
    Contact
    • 011 - 43078133
    • sales@getm360123.com

    © 2020 A Times Internet Company EDITED. All rights reserved. Copyright © 2020 M360